
पंजाब CM भगवंत मान के संगरूर स्थित आवास के बाहर किसानों ने आज धरना खत्म करने का किया एलान
पंजाब सरकार व किसानों के बीच बनी मांगों पर सहमति
चंडीगढ, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता) संगरूर में पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के बाहर किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 2 सप्ताह से लगा धरना आज खत्म करने का ऐलान किया है । किसान नेताओं के साथ बातचीत के बाद यह जानकारी कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दी।
धालीवाल ने कहा कि बैठक में किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां सहित पांच नेता मौजूद थे। बैठक में कई बातों पर सहममति बन गई है। किसान लीडर जोगिंदर सिंह उगरहां ने भी धरना खत्म करने की पुष्टि की है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























