
कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आज 51वां दिन
तेलंगाना मे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वंडिग भारत जोड़ो यात्रा में हुए शामिल
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता) भारत जोड़ो यात्रा का आज 51वां दिन है। जिसकी शुरूआत राहुल गांधी ने तेलंगाना के नारायणपेट जिले से की। आज इस यात्रा में शामिल होने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडि़ंग भी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक, यात्रा सुबह करीब 6.10 बजे शुरू हुई और इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी के सी वेणुगोपाल और पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी सहित कई नेता राहुल के साथ शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का आज 51वां दिन है।























