

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ को मिली बडी सफलता
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 28 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर फिरोजपुर में भारत-पाक सीमा पर से आ रही है जहां बीओपी जगदीश के पास बीएसएफ की बटालियन 136 को सर्च के दौरान बड़ी सफलता मिली। दरअसल बीएसएफ जवानों को सर्च के हथियारों से भरा एक बैग मिला। जिसमें 3 एके-47 राइफलें 6 खाली मैगजीन, 3 मिनी एके-47 राइफलें 5 खाली मैगजीन और 6 खाली मैगजीन के साथ 3 पिस्टल और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।























