
पंजाब सीएम मान के घर के बाहर पक्का मोर्चा 18 वें दिन मे प्रवेश
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवत मान के घर के बाहर पक्का मोर्चा 18 वें दिन मे प्रवेश कर गया है। प्रवक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा जानबूझकर चुप्पी साधी हुई है इसलिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। मोर्चे के दौरान शहीद हुए 2 किसानों के वारिसों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे के बारे में भी सरकार चुप्पी साधे बैठी है। किसानों की मांगें मानने संबंधी की जा रही अपील को मुख्यमंत्री द्वारा अनसुना किया जा रहा है। इस मौके पर बसंत सिंह, बिट्टू मल्लन, प्रदेशाध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह उगराहां, प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष झंडा सिंह जेठूके, प्रदेश उपाध्यक्ष जनक सिंह भुटाल, रूप सिंह छन्ना आदि ने संबोधित किया























