
पंजाब की मान सरकार द्वारा मिड डे मिल योजना को लेकर जारी किए ये आदेश
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने सरकारी स्कूलों में 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को दोपहर का खाना देने के लिए सरकार द्वारा पीएम पोषण / मिड डे मील योजना चलाई जा रही है जिसको लेकर गत दिनों 21 अक्तूबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार स्कूलों को जारी की गई राशि को 31 अक्तूबर तक हर हालत में खर्च करने के निर्देश दिए गये हैं। विभाग की और से जारी निर्देशों में कहा गया है चूंकि ये धनराशि आपको सितंबर 2022 तक खाना पकाने की लागत के लिए जारी की गई थी, जिसे स्कूल पहले ही खर्च कर चुके हैं। इस लिए अब जारी दिशा निर्देशों में स्कूलों को फिर से इस बकाया राशि को 31 अक्तूबर तक खर्च करने को कहा गया है।























