
पारस खत्री हत्या मामले पुलिस एक हत्थे चढा एक आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): दिवाली से 3 दिन पूर्व 21 अक्टूबर की देर रात जमालपुर थाना क्षेत्र के गांव भामियां कलां आपसी रंजिश के चलते एक पारस कुमार खत्री नामक नौजवान की एक गैंग के मैंबरों ने हत्या कर दी थी। इस पर पंजाब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी गुरचरण सिंह के मुताबिक इस हत्याकांड में नामजद 13 आरोपियों में से एक सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।





















