
चंडीगढ़ नगर निगम के खिलाफ दुकानदार सडक़ों पर उतरे
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ नगर निगम के खिलाफ सेक्टर 22 सी के दुकानदारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी अनुसार पता चला है कि इंफोर्समेंट विभाग की सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कल शाम को सेक्टर 22 सी के दुकानदारों ने प्रदर्शन किया था। दुकानदारों का आरोप था कि इन्फोर्समेंट विभाग उन पर बेवजह कार्रवाई कर परेशान कर रहा है। उनका चालान काट उन्हें तंग किया जा रहा है। इन्फोर्समेंट विभाग ने इस मार्केट को निशाना बनाया हुआ है।
दरअसल, इन्फोर्समेंट विभाग की ओर से दुकानदारों द्वारा मार्केट के बरामदों में सामान रखने पर उनका चालान किया जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें बेवजह ही परेशान किया जा रहा है।




















