
94 साल के दुनिया के ‘सबसे गंदे’ आदमी की हुई मौत
लगभग आधी सदी से नही नहाया था, पढिये कैसे हुई मौत
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता):आधी सदी से ज्यादा समय तक नहीं नहाने वाले शख्स की मौत हो गई। ये दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से मशहूर थे। ईरान के इस व्यक्ति ने 60 सालों से ज्यादा समय से नहीं नहाया था, जिसकी मौत 94 साल की उम्र में हो गई।
रिपोट्र्स के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी का नाम अमौ हाजी था। अमौ हाजी को नहाना-धोना पसंद नहीं था। वह अविवाहित थे। अमौ हाजी का रविवार को ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया। वे देजगाह गांव में अकेले रहते थे।
रिपोट्र्स के मुताबिक, कुछ महीने पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकडक़र बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इतने सालों बाद नहाने के बाद उनकी तबीयत ऐसी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि बीते दिनों उनकी मौत हो गई।























