
हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हडताल ने किया कडा रूख अख्तियार
कर्मचारी संघ ने अब इस तारिख तक बढ़ाई हड़ताल
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा के शहर व कस्बे में सड़ रहा कचरा अब दो दिन और नहीं उठेगा, क्योंकि नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने बयान जारी कर कहा है कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति सकारात्मक नहीं है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर 19 अक्तूबर से प्रदेश में हड़ताल का आह्वान किया गया था। प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता विफल होने के बाद संघ ने हड़ताल 23 अक्तूबर तक बढ़ा दी थी। बातचीत आगे न बढऩे पर फिर हड़ताल 26 अक्तूबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अब 26 अक्तूबर को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने 29 अक्तूबर तक हड़ताल बढ़ा दी है।





















