
टी-20 वल्र्ड कप 2022: आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड से
बारिश डाल सकती है खलल
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): टी-20 वल्र्ड कप 2022 के दूसरे मैच मे आज भारत का मुकाबला नीदरलैंड के साथ होगा। आज दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार 12.30 बजे सिडनी में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की राह आसान करने के लिए टीम इंडिया यहां पर बड़े अंतर से जीत हासिल करना चाहेगी।
बुधवार शाम अपडेट जारी किया गया। इसमें कहा गया कि बारिश का पूर्वानुमान 40प्रतिशत है। तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।





















