
हरियाणा पंचायत चुनाव में आज से फिर से नामांकन शुरू
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा पंचायत चुनाव में आज से फिर से नामांकन शुरू हो गए हैं। दूसरे चरण के नामांकन के लिए 28 अक्टूबर अंतिम तारीख रखी गई है। इस दिन शाम 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। दूसरे चरण के वोटिंग के लिए 9 और 12 नवंबर को हो रही है। दिवाली की वजह से पिछले 3 दिन की छुट्टियां रहीं।





















