
चंडीगढ़ मे सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का आज आखिरी दिन
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं में दाखिला लेने के इच्छुक प्रतिभागियों के लिए फीस जमा कराने के लिए आज आखिरी मौका है। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित स्पेशल काउंसलिंग में 2101 उम्मीदवारों ने 42 सरकारी स्कूलों में विभिन्न विषयों में दाखिले के लिए आवेदन किया था।























