
पिंजौर थाने के बाहर व्यक्ति ने किया खुदकुशी करने का प्रयास, लगाई आग
पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंचकूला जिले के पिंजौर थाने के बाहर एक व्यक्ति ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर आत्मदाह करने की कोशिश की। पत्नी से विवाद होने के कारण दोनों थाने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव धमला निवासी शशिभूषण अचानक थाने के बाहर आया और अपने ऊपर केरोसिन छिडक़ कर आग लगा ली। पुलिस ने आरोपी की पत्नी की शिकायत पर और आत्महत्या की कोशिश करने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
शशिभूषण ने पुलिस ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसकी पिटाई भी की है। दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपों को नकारा है। पुलिस के अनुसार शशिभूषण का अपनी पत्नि के साथ विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।





















