
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर सिद्धू की करीबी पंजाबी गायिका अफसाना खान से एनआईए ने की पूछताछ
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता) सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाबी सिंगर अफसाना खान को तलब किया है। रिपोट्र्स के मुताबिक अफसाना खान से एनआईए ने कल 5 घंटे तक पूछताछ की थी. इसके साथ ही जानकारी यह भी सामने आ रही है कि आज दोपहर 2 बजे अफसाना इंस्टाग्राम पर लाइव होंगी. अफसाना 5 घंटे में पूछताछ करने के बारे में बातचीत भी साझा कर सकती हैं। एनआईए मूसेवाला की हत्या और उसके गैंगस्टर और आतंकवादी संबंधों की जांच कर रही है।
बता दें कि सिद्धू अफसाना को अपनी बहन मानता था.जानकारी के मुताबिक, खान से बांबिहा गैंग के सदस्यों और आर्मेनिया के लकी गौरव पटियाल और सुखप्रीत सिंह बुद्ध सहित उसके गिरोह के सदस्यों के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की गई है. अफसाना इससे पहले सिद्धू मूसेवाला के साथ एक गाना गा चुकी हैं और दूसरा गाना ‘जंडी वार’ जो सितंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद संगीतकार सलीम मर्चेंट ने इसे बंद कर दिया। अन्य जानकारी के अनुसार एनआईए ने हाल ही में कई गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापेमारी की है. अफसाना खान वहां से एनआईए के राडार पर आ गई। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि मूसेवाला की हत्या गैंगस्टरों के बीच आपसी रंजिश के चलते हुई थी। ऐसे में अफसाना से बंबिहा गैंग को लेकर पूछताछ की गई।























