
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज आज
जानें टीका करने का मुहूर्त
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता)सूर्य ग्रहण के बाद पहला पर्व भैया दूज का आज है। ऐसा संयोग 50 वर्ष के बाद आ रहा है। दिवाली के दो दिन बाद भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। । इस दिन भाई अपनी बहन के घर तिलक करवाने जाते हैं। इस त्योहार को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। भाई दूज के दिन तिलक करने का शुभ समय दोपहर 01 बजकर 12 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।























