
PM बनते ही एक्शन में ऋषि सुनक
कई मंत्रियों को पद से हटाया, अब ये बने नये डिप्टी पीएम
चंडीगढ, 26 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में आज मंगलवार को भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पदभार ग्रहण किया। पीएम पद पर काबिज होने के साथ ही सुनक एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने कुछ मंत्रियों को हटा दिया है। जिसमें उप प्रधानमंत्री के रूप में डोमिनिक राब को नियुक्त किया गया है। राब को उप-प्रधानमंत्री और न्याय सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही जेरेमी हंट वित्त मंत्री के रूप में बने रहेंगे। इसके अलावा सुएला ब्रेवरमैन को गृह सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।























