
चंडीगढ़ के मौली गांव मे युवक की हत्या, मचा हडकंप
चंडीगढ, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता): चंडीगढ़ के मौली गांव में देर रात 12.30 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाले युवक की पहचान बलटाना के रहने वाले कुलदीपक शर्मा (26) के रूप में हुई है। मौली जागरां थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी खोज शुरू कर दी है। अभिषेक की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक मारपीट होने के कारणों का पता नहीं लगा है।





















