
अरुणाचल प्रदेश के सबसे पुराने बाजार में लगी आग
700 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हुईं
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता):अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के नजदीक नाहरलगुन दैनिक बजार में मंगलवार तड़के लगी आग से कम से कम 700 दुकानें जलकर खाक हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी तड़के करीब चार बजे मिली। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तो आग को फैलने से रोका जा सकता था। आग लगने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग से करोड़ो रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। एसपी जिम्मी छिरम ने कहा कि आग क्यों लगी, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल इसके कारण की जांच की जा रही है।























