
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन का आज आखिरी दिन
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। लगातार तीन दिन की छुट्टियों के बाद प्रत्याशी आज अपना नामांकन भर सकेंगे. हिमाचल में चुनावी अधिसूचना जारी होने के साथ ही 17 अक्टूबर से नामांकन का सिलसिला शुरू हो गया था. इसके बाद 21 अक्टूबर तक लगातार नामांकन की प्रक्रिया जारी रही. इन पांच दिनों में राज्य में 255 उम्मीदवारों से नामांकन दाखिल किए, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई(एम) के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं.





















