स्पीकर की तरफ से दीवाली, बंदी छोड़ और विश्वकर्मा दिवस पर लोगों को बधाई
चंडीगढ़, 24 अक्तूबर:पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस पर सभी पंजाबियों को दिल से बधाई दी है।
स्पीकर ने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार दीवाली झूठ पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देश की सांस्कृतिक विरासत के मूल्यों और विचारों को दर्शाता है। उन्होंने वातावरण को सुरक्षित बनाने के लिए लोगों को ग्रीन दीवाली मनाने की अपील की।
इसी दौरान स. संधवां ने सिख कौम को ऐतिहासिक ‘बंदी छोड़ दिवस’ के मौके पर बधाई दी है। इस दिन छटे गुरू श्री हरगोबिन्द साहिब जी की तरफ से ग्वालियर के किले से 52 हिंदु राजाओं की रिहाई करवाई थी। स्पीकर ने लोगों को यह त्योहार सांप्रदायिक सदभावना, भाईचारक सांझ और शान्ति के साथ मनाने की अपील की है।
इसी दौरान स. संधवां ने लोगों को विश्वकर्मा दिवस पर भी श्रमिकों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद प्रकट की कि भगवान विश्वकर्मा की शिल्पकारी श्रम के सम्मान की भावना को रंगत करती रहेगी और लोगों के जीवन में ख़ुशहाली लाएगी।
——— –