
दिवाली से पहले मोहाली जिले का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में हुआ दर्ज
बना दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाने का विश्व रिकार्ड
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाब के मोहाली में आज दुनिया का सबसे बड़ा दीया जला कर रिकार्ड बनाया गया। दुनिया का सबसे बड़ा दीया जलाना और उसमें तेल भरना किसी एक के बस की तो बात थी नहीं। एकता और शांति के संदेश का आह्वान करते हुए विश्व रिकॉर्ड के साथ संपन्न हुए इस मील के पत्थर के आयोजन के लिए 10,000 से अधिक नागरिकों ने तेल का योगदान दिया। यह तेल भी कोई इंडस्ट्रियल वेस्ट नहीं था बल्कि पूरी तरह से बीज से निकाला गया। मतलब कि जैविक तेल, जो हम दीपावली में यूज करते हैं।
लैफ्टिनैंट जनरल (सेवानिवृत्त) के.जे. सिंह पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस. एम., पूर्वजी.ओ.सी. पश्चिमी कमान ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए कहा कि यह एक अपरंपरागत घटना है जिसमें परंपरा के अनुसार दीवाली मनाने के दोहरे इरादे हैं और एक जो एक महत्वपूर्ण प्रसार का प्रबंधन भी करता है। यह उचित ही है कि पंजाब, जिसने कई दशकों में सबसे अधिक संघर्ष देखा है, अब शांति के सबसे बड़े प्रतीक का स्थान है। दुनिया को फिर से साबित कर दिया है कि पंजाब सभी के लिए न्याय, समानता और शांति के लिए खड़ा है।
इसके कैम्पस में बने दुनिया के सबसे बड़े दीये को लोगों ने रोशनी से झिलमिलाते देखा। इस दीये को करीब 1,000 किलो स्टील से बनाया गया है। इस दीये का 3.37 मीटर का है। आयोजकों का कहना है कि इसे विश्व शांति, धर्मनिरपेक्षता और मानवतावाद के संदेश को फैलाने के लिए प्रज्ज्वलित किया गया है।























