
सिद्धू मूसेवाला के गांव में मनेगी काली दिवाली
इस वजह से गांववालों में है भारी नाराजगी
सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता क्या बोले,पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,23 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा में इस बार लोग काली दिवाली मनाएंगे। परिवार और ग्रामीण मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ न मिलने के कारण रोष में है। गांव के पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह सिद्धू व मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह सिद्धू ने बताया कि गांव मूसा में इस बार दीपावली नहीं मनाई जाएगी।
अपने बेटे को इंसाफ न मिल पाने के कारण मूसेवाला के माता-पिता में भी रोष है। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू और मां चरण कौर ने कहा था कि हमें किसी सरकार और पुलिस से इंसाफ मिलने की उम्मीद नहीं रही है। सरकार कार्रवाई के बजाय सिर्फ दिखावा कर रही हैं।























