

पीएम मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला
आज 75,226 युवाओं को जारी किये नियुक्ति पत्र
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘रोजगार मेला’ लॉन्च किया। केंद्र सरकार रोजगार मेले के जरिए 10 लाख नौकरियां देने वाली है। पीएम मोदी गुजरात से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘रोजगार मेला’ को संबोधित किया। उन्होंने आज 75,226 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी जारी किए। पीएम ने इस मौके पर कहा कि पहले भी नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। अब से केंद्र एकसाथ नियुक्ति पत्र जारी करेगी। पीएम मोदी ने जून में घोषणा की थी कि उनकी सरकार 10 लाख सरकारी नौकरी देगी। तब साफ तौर पर संकेत गया था कि केंद्र सरकार 2024 से पहले रोजगार की दिशा में सबसे बड़ा दांव खेलना चाहती है























