
त्योहार पर छुट्टियों को लेकर हरियाणा सरकार का बडा फैसला
भाईदूज पर स्कूलों को बंद करने के दिए आदेश
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) दीपावली त्योहार पर छुट्टियों को लेकर हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार की ओर से दीपावली के अतिरिक्त 27 अक्टूबर को भाईदूज पर स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार का यह फैसला राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और एडेड स्कूलों पर लागू होगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए दमकल विभाग में कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। साथ ही साप्ताहिक अवकाश भी रोक दिए गए हैं।





















