
झूठा निकला गाजियाबाद ‘निर्भया’ गैंगरेप कांड
जांच रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं
ऐसे उठा रहस्य से पर्दा पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता )इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि गाजियाबाद ‘निर्भया’ गैंगरेप कांड झूठा निकला है। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में दिल्ली की एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना में नया मोड़ आ गया है। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी ने घर पर कब्जा करने के लिए सामूहिक दुष्कर्म की साजिश रची। साजिश के तहत उन लोगों को आरोपी बनाया गया, जिनके साथ महिला का घरेलू विवाद था। पुलिस ने घटना का खुलासा करने के बाद महिला के प्रेमी और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है
बतां दे कि गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया था। वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई ने आरोप लगाया था कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। उसके हाथ बांधकर 18 अक्तूबर की सुबह बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही उसे सडक़ किनारे फेंक दिया गया।
ऐसे उठा रहस्य से पर्दा
एफआईआर में आरोप: 16 अक्तूबर को आश्रम रोड से अपहरण किया गया।
पुलिस का दावा: अपहरण नहीं हुआ था, नर्स ऑटो से अपने घर दिल्ली पहुंची थी। पांच युवकों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। नामजद पांचों युवकों की लोकेशन गाजियाबाद में ही नहीं मिली। वे अलग-अलग जगह पर थे। जंगल में पांच ने दुष्कर्म किया, प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं। रॉड की कहानी झूठी। लोहे का तार मिला था जो नर्स ने खुद रखा था।























