
छत्तीसगढ़ राज्य के 22 वें स्थापना दिवस पर पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को दिया निमंत्रण
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को छत्तीसगढ़ राज्य के 22 वें स्थापना दिवस में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव गुरदयाल सिंह बंजारे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में 1 नवंबर से 3 नवंबर तक मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का निमंत्रण मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने श्री बंजारे का स्वागत किया और उनसे शिष्टाचार भेंट की।





















