चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) अंबाला कैंट के बस स्टैंड के शौचालय में नवजात बच्चे के मिलने का मामला सामने आया है। मासूम तौलिए में लिपटा हुआ था। इसकी सूचना महिला ने बस स्टैंड इंचार्ज को दी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाथरूम में एक नवजात बच्चा मिला है जिसको अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बाकि आगे मामले की जांच की जा रही है।