
पंचकूला में पटाखों पर 31 जनवरी 2023 तक रोक
डीसी महावीर ने जारी किये आदेश
चंडीगढ,21 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के पंचकूला में पटाखों पर 31 जनवरी 2023 तक रोक लगा दी गई है। अब जिले में पटाखों की बिक्री के साथ ही उत्पादन भी नहीं हो सकेगा। पंचकूला डीसी महावीर कौशिक ने सिर्फ ग्रीन पटाखों को चलाने और बनाने की अनुमति दी है। आदेशों के उल्लंघन पर विस्फोटक अधिनियम 1884 और विस्फोटक नियम 2008 के तहत कार्यवाही की जाएगी। हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पंचकूला के क्षेत्रीय अधिकारी को डेली वायु गुणवत्ता की निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।





















