
इस वक्त की बडी खबर
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या? भारतीय ऋषि सुनक को मिल सकती है पीएम की कुर्सी
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि अब कंरजर्वेटिव पार्टी के नए नेता का चुनाव दोबारा किया जाएगा। हालांकि, अगर सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद चाहें तो सिर्फ वे ही मतदान कर नया नेता चुन सकते हैं। अगर बोरिस जॉनसन के वफादार सांसद कोई अड़ंगा नहीं लगाते हैं तो ऋषि सुनक का ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना जाना तय है। बतां दे कि एक दिन पहले ही सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिज ट्रस को तलब कर इस्तीफा देने के लिए कहा था। उनकी कैबिनेट में शामिल वित्त मंत्री और गृह मंत्री पहले ही अपना पद छोड़ चुके हैं।























