
बडी खबर: पंजाब पुलिस के डी.एस.पी की संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) बडी खबर सामने आ रही है कि नाभा के डी.एस.पी. गगनदीप सिंह भुल्लर की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। गोली लगने के बाद उसे सिविल अस्पताल नाभा में लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि डी.एस.पी. भुल्लर एस.ओ.जी. में तैनात थे। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।























