
मल्लिकार्जुन खरगे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। 9,800 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने वोट दिया था। इनमें से 7,897 वोट खरगे के पक्ष में पड़े। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में खड़गे के सामने कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर थे। शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, ‘कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है।























