
हरियाणा में चुनाव का मौसम:
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के सत्संग मे जुटने लगी नेताओं की भीड
चंडीगढ,19 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) हरियाणा के हिसार में आदमपुर उपचुनाव व राज्य मे पंचायत चुनाव का दौर होने के कारण डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के पैरोल पर बाहर आने के बाद डेरा प्रमुख की सत्संग मे नेता व पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों की भीड जुटनी शुरू हो गई है। इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे.
बागपत के बरनवा आश्रम में पहला ऑनलाइन सत्संग किया. इसमें पंचायत चुनाव के प्रत्याशी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बाबा का आशीर्वाद लेने वालों में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नगर निगम की चेयरपर्सन रेणु बाला गुप्ता और करनाल की सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर शामिल थीं।























