
पीएम मोदी आज 75 डिजिटल बैंकिग इकाइयों का करेगे उदघाटन
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयों समेत कुल 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि इन नई डिजिटल बैंकिंग इकाइयों में जम्मू कश्मीर की दो डिजिटल बैंकिंग इकाइयां भी शामिल हैं। इनमें से एक श्रीनगर के लाल चौक पर स्थित एसएसआई शाखा है जबकि दूसरी जम्मू की चन्नी राम शाखा है।























