
चंडीगढ़, 15 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) विदेश मंत्री एस जयशंकर आज दो दिवसीय दौरे पर मिस्र जायेंगे और इस दौरान वह अफ्रीकी देश और भारत के बीच गठजोड़ को मजबूत बनाने के नये रास्तों पर चर्चा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।.
मंत्रालय के बयान के अनुसार, जयशंकर की विदेश मंत्री के रूप में मिस्र की यह पहली यात्रा होगी । वे 15-16 अक्टूबर तक मिस्र की यात्रा पर रहेंगे। .





















