
एक करोड़ रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार एआइजी आशीष कुमार को कोर्ट ने फिर भेजा इतने दिनो के रिमांंड पर
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता): एक करोड़ रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार एआइजी आशीष कपूर की 14 अक्टूबर तक बढ़ी पुलिस रिमांड, 4 दिन के रिमांड के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया था।
यह है मामला
आशीष कपूर 2016 में अमृतसर की केंद्रीय जेल में बतौर सुपरिंटेंडेंट तैनात था। वहां उसकी जान-पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पूनम राजन से हुई, जिसे कोर्ट ने धोखाधड़ी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा था। पूनम राजन को जीरकपुर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में रिमांड पर लिया गया। इस दौरान पूनम की मां प्रेम लता, भाई कुलदीप सिंह और भाभी प्रीति भी पुलिस रिमांड पर थे। तब आशीष कपूर थाना जीरकपुर में गया और उसने पूनम की मां प्रेम लता को जमानत दिलाने और बरी कराने में मदद के लिए पैसे की मांग की। इसके बदले कपूर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत के तौर पर लेने का आरोप है।






















