
मोहाली मे निर्माण कार्य दौरान बडा हादसा, 2 लोगो के मौत की खबर
चंडीगढ,10 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मोहाली मे आज मिट्टी की ढाल गिरने से 2 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोगो के घायल की खबर है। हादसे दौरान 4 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जबकि मलबे में 8 लोगों के दबे होने की आशंका है। निकाले गए मजदूरों की हालत भी काफी गंभीर बताई जा रही है, जबकि घटनास्थल पर बचाव कार्य लगातार जारी है।






















