
ऑस्ट्रेलिया के मैलबर्न मे पंजाब के युवक की सडक़ हादसे मे मौत
परिवार मे छाया मातम
मैलबर्न, 10 अक्तूबर (गुरपुनीत सिद्धू) ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी नौजवान की मौत हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के मैलबर्न शहर में एक सडक़ दुर्घटना के दौरान फतेहगढ़ साहिब के गांव रुडक़ी निवासी 28 वर्षीय युवक मनजीत सिंह उर्फ मनी पुत्र भूपिंदर सिंह निवासी गांव रुडक़ी की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई है। मनजीत सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, माता-पिता और एक भाई है। मनजीत सिंह एक किसान परिवार से है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार मे मातम छा गया है। बतां दे कि मनजीत सिंह मनी की शादी जनवरी 2020 में गांव खेड़ा निवासी तेजिंदर कौर से हुई थी। शादी के बाद करीब एक महीने बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया था।























