
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बांटी डिग्रियां
चंडीगढ़, 9 अक्तूबर (विश्ववार्ता):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सेक्टर-12 चंडीगढ़ स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के दीक्षांत समारोह में पहुंची। उनकी मौजूदगी में PEC से पास आउट स्टूडेंट्स को डिग्रियां दी गई। बता दें कि आज PEC अपना 52वां के दीक्षांत समारोह मना रहा है।
कार्यक्रम में पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल भी पहुंचे थे। दीक्षांत समारोह में पहली बार स्टूडेंट्स नए ड्रेस कोड में डिग्री हासिल की। इस मौके पर 870 विद्यार्थियों को डिग्री मिली जिनमें से BTECH के 669, MTECH के 168 और PHD के 34 छात्र शामिल थे।
वहीं दूसरी ओर यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल और साइंटिस्ट अजय सूद को डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी दी गई। दीक्षांत समारोह में पहली बार PEC में विद्यार्थी यूनिफार्म में नहीं, बल्कि भारतीय पहरावे में डिग्रियां ली। PEC के फुटबॉल मैदान में एक अस्थायी पंडाल बनाया गया था।























