
भारतीय वायुसेना को मिली नई काम्बैट यूनिफार्म
एयरफोर्स चीफ ने किया लॉन्च; पढिये क्या है खासियत
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारतीय वायुसेना ने अपनी 90वीं वर्षगांठ पर एक नई वर्दी लॉन्च की है। भारतीय वायुसेना अपने योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल 8 अक्टूबर को अपनी वर्षगांठ मनाता है। चंडीगढ़ में वायुसेना के विमानों ने आसमान में करतब दिखाए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे। अब से वायुसेना के जवान किसी भी ऑपरेशन के दौरान इसी वर्दी को पहनते दिखेंगे. इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह न केवल हल्की है, बल्कि बर्फ, पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान में दुश्मनों की नजरों को धोखा देने वाली है. इतना ही नहीं, यह आरामदायक और सभी मौसमों के अनुकूल है.इस यूनिफॉर्म को रेगिस्तान, घने जंगल और हाई अल्टिट्यूड वाले इलाके में होने वाले ऑपरेशन्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है.























