
सुखना लेक पर एयर शो को देखने पहुंचे हजारों लोग
राफेल की गड़गड़ाहट से गूंजा आसमान, देखिये तस्वीरे
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): वायुसेना दिवस पर चंडीगढ़ की सुखना लेक पर वायुसेना का प्रचंड शौर्य दिखा। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर आज वायुसेना का 90वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में वहां एयरशो करवाया जा रहा है। आपको बता दें कि यह आयोजन पहली बार दिल्ली एन.सी.आर. से बाहर हो रहा है। आज 84 सैन्य विमान दुनिया को भारत का शौर्य दिखाएंगे।
चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर यह घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि सरकार ने भारतीय वायु सेना में अधिकारियों के लिए एक हथियार प्रणाली शाखा के निर्माण को मंजूरी दे दी है।
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने कहा कि हमें अपने पूर्ववर्तियों की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदृष्टि से गौरवशाली विरासत मिली है। इस कोर्स को चार्टर्ड करने वाले हमारे दिग्गजों के योगदान को स्वीकार करने का अधिकार। अब भारतीय वायुसेना को शताब्दी दशक में लाने की जिम्मेदारी हम पर है।























