
पंजाब मे सगे भाई ने बहन का किया तेजधार हथियार से कत्ल
11 अक्तूबर को थी बहन की शादी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता):विधानसभा हलका खडूर साहिब के गांव दीनेवाल में भाई ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी छोटी बहन अरजिंदर कौर को तलवारों से मौत के घाट उतार दिया। अरजिंदर कौर के चरित्र पर उसका बड़ा भाई गुरजंट सिंह संदेह करता था। जिसके चलते दोनों में अकसर तकरार रहती थी। घटना का पता चलते ही डीएसपी अरुण कुमार, थाना प्रभारी राजिंदर सिंह, चौकी कंग के इंचार्ज लखविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। जसपाल सिंह के बयानों पर गुरजंट सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके हत्या में प्रयोग किरपान बरामद कर ली है। हालांकि आरोपी अभी फरार है।






















