
भारत को टी20 वर्ल्ड कप में लग सकता है एक और बड़ा झटका
चोटिल हुआ यह स्टार खिलाड़ी
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता):भारत को टी20 वर्ल्ड कप में एक और बड़ा झटका लग सकता है टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टखने में चोट लगी है जिसके कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। समाचार एजेंसी पीटीआई के रिपोर्ट के मुताबिक चाहर को टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी है। इस कारण वह पहले वनडे में नहीं खेले।





















