
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ दौरे पर
चंडीगढ़ में आज वायुसेना की 90वीं वर्षगांठ पर होगा एयर शो
शहर नो फ्लाइंग जोन घोषित, चप्पे चप्पे पर कडी सुरक्षा का पहरा
चंडीगढ़, 8 अक्तूबर (विश्ववार्ता): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति और रक्षामंत्री सुखना वायुसेना दिवस पर सुखना लेक पर होने वाले एयर शो को देखेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को देखते हुए डीसी विनय प्रताप सिंह ने दोनों दिन के लिए शहर को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, शनिवार को शहर में न सिर्फ ड्रोन बल्कि सभी तरह के लो फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर पाबंदी रहेगी। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति रविवार को भी शहर में ही रहेंगी।
वही कल रविवार ुबह 10 बजे वह यूटी सचिवालय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगी और 10:45 बजे पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचेंगी। वह पेक में ही 40 करोड़ के हॉस्टल का भी नींव पत्थर रखेंगी।























