
नवंबर की इस तारिख को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत
करीब 6 लाख से ज्यादा लंबित मामलों का किया जाएगा निपटारा
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): उपभोक्ता मामलों का मंत्रालय लंबित उपभोक्ता वादों को निपटाने के लिए 12 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में भेजेगा। जिसमें आपसी सहमति के जरिए करीब 6,07,996 लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस संबंध में अधिकारियों को उन मामलों के बारे में सूचि तैयार करने को कहा गया है जिनका अदालत में निपटारा किया जाएगा। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आपसी सहमति के जरिये लंबित उपभोक्ता वादों के निपटान के लिए 12 नवंबर को देशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।























