
आज शादी के बंधन में बंधेंगी विधायक नरिंदर कौर भराज
जानिये किनके साथ लेंगी फेरे
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज सात अक्तूबर यानी आज शादी बंधन में बंधने जा रही हैं। उनका जीवन साथी आम किसान परिवार से संबंधित है और आप वालंटियर है। उनकी शादी की रस्में पटियाला के गुरुद्वारा साहिब में होंगी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे। पंजाब विधानसभा में पहली बार भारी मतों के साथ जीत हासिल करने वाली आप विधायक नरिंदर कौर भराज सबसे कम उम्र (28 साल) की विधायक भी हैं. वह अपनी पार्टी के वॉलंटियर जोकि उनकी विधानसभा संगरूर के मीडिया इंचार्ज की भूमिका निभा चुके हैं,























