
हरियाणा मे इतिहास में पहली बार होंगे पंचायत चुनाव दो चरणों में
आज चुनाव आयोग पहले चरण की करेगा घोषणा
चंडीगढ़, 7 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा के इतिहास में पहली बार पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्य चुनाव आयोग पहले चरण के चुनाव की घोषणा आज करेगा। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह चुनावी कार्यक्रम जारी करेंगे। उत्तर, पूर्व में एक साथ और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में आयोग एक साथ चुनाव करा सकता है। आचार संहिता लागू होने के बाद एक चरण का चुनाव कराने में कम से कम 35 दिन का समय लगेगा। जिला परिषद, पंचायत समिति और सरपंच के चुनाव ईवीएम और पंच का चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाएगा।





















