
WHO ने भारत में बनने वाली चार दवाओं को लेकर जारी किया अलर्ट
सावधान! अगर कर रहे हैं इन 4 खांसी-जुकाम सिरप का इस्तेमाल, 66 बच्चों की मौत
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता): विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में बनने वाली चार दवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. उसने इन दवाओं को ‘खराब’ बताते हुए इनके जहरीली होने की संभावना जताई है. ये चारों दवाएं हैं- Promethazine Oral Solution, Kofexmalin Baby Cough Syrup, Makoff Baby Cough Syrup और Magrip N Cold Syrup. इन्हें सामान्य सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है. हरियाणा स्थित दवा कंपनी मैडन फार्मास्यूटिकल्स इन चारों सिरप को तैयार करती है.























