
पंजाब के मानसा मे आवारा कुत्तो ने मचाया भेडो के भाडे मे मौत का ताडंव
करीब इतनी भेंडो व बकरियों को उतारा मौत के घाट
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) देश के अलग अलग हिस्सो मे आवारा कुत्तों का आतंक बढता जा रहा है कभी राह चलते राहगीर, मासूम बच्चे आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे है लेकिन खबर पंजाब के मानसा के गांव गरदी में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां गरीब परिवार के हमीर सिंह की पंद्रह बकरियों और करीब चालीस भेड़ों को करीब बीस आवारा कुत्तों ने मार डाला है। आवारा कुत्तों का एक झुंड रात में चरवाहे के भेड़-बकरी के बाड़े में घुस गया और चार दर्जन से अधिक भेड़-बकरियों पर हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने गरीब चरवाहे के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है और आवारा कुत्तों पर नकेस कसने की मांग की है।























