
पंजाब के युवाओं के लिए बडी खुशखबरी
सीएम मान ने दी टवीट कर जानकारी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर पंजाब के युवाओं के लिए बडी खुशखबरी सांझा की है कि पंजाब सरकार पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी देना आम आदमी पार्टी का पहला लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पहले 4374 कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। अब सरकार पुलिस विभाग में नई भर्तियां करने जा रही है, जिसका विवरण लोगों के साथ साझा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की गारंटी है कि यह सारी भर्ती मेरिट के आधार पर और बिना रिश्वत या किसी की सिफारिश के की जाएगी।























