
केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट गाडिय़ों के लिए जारी किये सख्त आदेश
निजी गाडिय़ों पर ‘भारत सरकार’ लिखवाने वाले सावधान
चंडीगढ़, 6 अक्तूबर (विश्ववार्ता) केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों में अपनी निजी गाड़ियों पर भारत सरकार लिखना आम हो गया है. भारत सरकार ही नहीं, बल्कि लोग मंत्रालयों, विभागों और पदों के भी नाम लिखते हैं, जो कानूनी तौर पर सही नहीं है. साथ ही परिवहन विभाग (RTO) के नियमों का उल्लंघन भी है, लेकिन लोग इसकी परवाह नहीं करते. इसका संज्ञान लेते हुए भारत सरकार ने एक आदेश जारी किया है.आदेश में किसी भी प्राइवेट वहिकल पर भारत सरकार, उसके मंत्रालय, विभाग या पदों का नाम लिखवाने पर सख्त हिदायत दी गई है. शासनादेश में कहा गया है कि किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा प्राइवेट या पर्सनल वहिकल पर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया नहीं लिखवाया जाएगा. ये दिशा निर्देश सभी मंत्रालय और विभागों के कर्मचारियों पर लागू होगा. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से यह सर्कुलर जारी किया गया है






















